फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murdered his dead body found in firozabad

Firozabad: हत्या कर बोरे में भरकर फेंका युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, हाथ पर लिखा था यह नाम

Mon, 14 Nov 2022 05:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Nov 2022 05:09 PM IST
सार

सोमवार दोपहर ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे खंदी में पड़े बोरे पर गई तो हैरान हो गए। बोरे से खून रिस रहा था। पास जाकर देखा तो उसमें युवक का शव था। 

विज्ञापन
young man murdered his dead body found in firozabad
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में शिकोहाबाद-प्रतापपुर मार्ग पर दिखतौली से 500 मीटर आगे खंदी में एक युवक का शव सोमवार को सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि युवक की हत्या की गई है, जिसके बाद उसका शव खंदी में फेंका गया। मृतक का शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर कुछ ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे खंदी में पड़े बोरे पर गई तो हैरान हो गए। बोरे से खून रिस रहा था। सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया।

विज्ञापन

बाएं हाथ पर लिखा था नाम 

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष के करीब है। युवक काली शर्ट और सफेद पैंट पहने था। कलाई पर घड़ी बंधी थी। उसके बाएं हाथ पर एम.बबलू सिंह गुदा हुआ है। हत्यारोपियों ने युवक के सिर में धारदार हथियार से प्रहार किए हैं, जिससे उसके सिर में पीछे की तरफ दो गहरे घाव थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शिनाख्त होने पर हत्या की गुत्थी सुलझ सकेगी। युवक के फोटो को सभी थानों को भेज दिया है, जिससे शिनाख्त हो सके।

चादर में लपेट बोरे में बंद किया गया था शव 

युवक के शव को पहले चादर में लपेटा गया था। उसके बाद उसे दो बोरों में बंद किया गया। आशंका है कि अंधेरे में शव को सड़क किनारे खंदी में फेंका गया। जिससे एक बोरा किसी तरह निकल गया, जिससे युवक के पैर दिखाई दे रहे थे। जब ग्रामीणों की नजर खंदी में भरे पानी में पड़े बोरे पर गई तो हैरान रह गए। उसके पैर दिखाई दे रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed