{"_id":"62db908d303007264b064019","slug":"young-man-murdered-by-slitting-his-throat-agra-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक की गला रेतकर हत्या, घर के कमरे में फर्श पर मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक की गला रेतकर हत्या, घर के कमरे में फर्श पर मिली लाश
Sat, 23 Jul 2022 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:39 AM IST
सार
आगरा में थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में एक युवक की घर में गला काट कर हत्या कर दी गई। घर का दरवाजा खुला देख पड़ोसियों को शक हुआ। जब पड़ोसी उसके घर के अंदर पहुंचे, तो खून से लथपथ युवक का शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में घर में घनश्याम (22) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह पड़ोसी महिला के घर में जाने पर घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस को घटनास्थल से एक चाकू मिला, जिससे हत्या की आशंका है। हत्या के पीछे का कारण पता किया जा रहा है।
घनश्याम के पिता गोपाली रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे। गोपाली की दो साल पहले कोरोना काल में मौत हो गई थी। उनके चार बच्चे थे। इनमें बड़े बेटे जनक सिंह की डेढ़ साल पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई। उसकी पत्नी रश्मि फरवरी से मायके में रह रही है। दो बेटियों अनीता और लक्ष्मी की शादी हो चुकी है। घनश्याम अविवाहित था। कोई काम भी नहीं करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्याम के पिता गोपाली रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे। गोपाली की दो साल पहले कोरोना काल में मौत हो गई थी। उनके चार बच्चे थे। इनमें बड़े बेटे जनक सिंह की डेढ़ साल पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई। उसकी पत्नी रश्मि फरवरी से मायके में रह रही है। दो बेटियों अनीता और लक्ष्मी की शादी हो चुकी है। घनश्याम अविवाहित था। कोई काम भी नहीं करता था।
विज्ञापन
फर्श पर पड़ा था शव
उसकी मां द्रोपदी कुछ दिन पहले बेटियों के घर गई थीं। घनश्याम अकेला था। वह रोजाना पड़ोस में रहने वाली कुसुमा देवी के घर पर चाय लेने जाता था। मगर, शनिवार को नहीं आया। इस पर कुसुमा घर में गईं। उन्होंने कमरे में फर्श पर घनश्याम का शव पड़ा देखा। इस पर लोग जुट गए। घनश्याम की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस को एक चाकू मिला है।
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजन से पूछताछ की गई है। उन्होंने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। हत्या का कारण पता किया जा रहा है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।