फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man murdered by slitting his throat agra crime news

Agra News: युवक की गला रेतकर हत्या, घर के कमरे में फर्श पर मिली लाश

Sat, 23 Jul 2022 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Jul 2022 11:39 AM IST
सार

आगरा में थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में एक युवक की घर में गला काट कर हत्या कर दी गई। घर का दरवाजा खुला देख पड़ोसियों को शक हुआ। जब पड़ोसी उसके घर के अंदर पहुंचे, तो खून से लथपथ युवक का शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
Young man murdered by slitting his throat agra crime news
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में घर में घनश्याम (22) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह पड़ोसी महिला के घर में जाने पर घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस को घटनास्थल से एक चाकू मिला, जिससे हत्या की आशंका है। हत्या के पीछे का कारण पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन


घनश्याम के पिता गोपाली रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे। गोपाली की दो साल पहले कोरोना काल में मौत हो गई थी। उनके चार बच्चे थे। इनमें बड़े बेटे जनक सिंह की डेढ़ साल पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई। उसकी पत्नी रश्मि फरवरी से मायके में रह रही है। दो बेटियों अनीता और लक्ष्मी की शादी हो चुकी है। घनश्याम अविवाहित था। कोई काम भी नहीं करता था।
विज्ञापन

फर्श पर पड़ा था शव 

 उसकी मां द्रोपदी कुछ दिन पहले बेटियों के घर गई थीं। घनश्याम अकेला था। वह रोजाना पड़ोस में रहने वाली कुसुमा देवी के घर पर चाय लेने जाता था। मगर, शनिवार को नहीं आया। इस पर कुसुमा घर में गईं। उन्होंने कमरे में फर्श पर घनश्याम का शव पड़ा देखा। इस पर लोग जुट गए। घनश्याम की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस को एक चाकू मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजन से पूछताछ की गई है। उन्होंने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। हत्या का कारण पता किया जा रहा है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

घर में रखा सामान सुरक्षित

पुलिस की जांच में पता चला है कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। कमरे में रखा सामान भी सुरक्षित था। इससे आशंका है कि हत्या में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। घनश्याम की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पहले पिता की मौत हुई थी। बाद में भाई की बीमारी से मौत हुई। दो साल में तीसरी मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed