{"_id":"608661a48ebc3ed62e745768","slug":"young-man-murdered-before-voting-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान से पहले हत्या: कासगंज में वोट देने से मना करने पर युवक को गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान से पहले हत्या: कासगंज में वोट देने से मना करने पर युवक को गोली मारी, मौत
Mon, 26 Apr 2021 12:15 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:15 PM IST
सार
आरोप है कि वोट देने से मना करने पर प्रत्याशी पक्ष ने युवकों को धमकाया। विरोध करने पर फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पंचायत चुनाव के मतदान से पहले रविवार रात खूनी संघर्ष हो गया। पटियाली इलाके के गांव परतापुर में वोट देने से मना करने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक अन्य युवक की घायल हुआ है। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
कासगंज जिले में आज मतदान हो रहा है। इससे पूर्व रविवार रात को प्रतापपुर गांव में कुछ लोग वोट मांगने पहुंचे थे। आरोप है कि प्रत्याशी पक्ष के लोगों ने गांव निवासी आमोद और ब्रजराज से अपने समर्थन में वोट देने को कहा। आमोद ने मना कर दिया। इस पर आरोपी दोनों युवको को धमकाने लगे।
विज्ञापन
आमोद ने इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच प्रत्याशी पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। इसमें आमोद की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि ब्रजराज के पैर में गोली लगी है। सूचना के बाद सीओ दीप कुमार पंत व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन