फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murder on Yamuna Expressway in agra

आगरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर युवक की गोली मारकर हत्या, शव को नाले में फेंका

Wed, 09 Dec 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Dec 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
young man murder on Yamuna Expressway in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा के समीप युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को सर्विस रोड के किनारे बने नाले में फेंक गए थे। मंगलवार की शाम बकरियां चरा रहे लोगों ने नाले में शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार शव दो दिन पुराना है।

विज्ञापन

  
पुलिस के मुताबिक मंगलवार की शाम मलूपुर निवासी ध्यान सिंह एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर बकरियां चरा रहा था। तभी उसकी नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। युवक की उम्र करीव 25 वर्ष बताई जा रही है। 
विज्ञापन



युवक के सीने और सिर में गोली लगी हुई थी। मौके पर जुटे लोगों का अनुमान है कि हत्यारोपियों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया। युवक नीले रंग की जींस और ग्रे कलर की जैकेट पहने है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि शव दो दिन पुराना लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी के समीप दो दिन पड़ा रहा शव

यमुना एक्सप्रेसवे  पुलिस चौकी और टोल प्लाजा के समीप हत्यारोपियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। शव भी दो दिनों तक नाले में पड़ा रहा। पर, चौकी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस

युवक का शव मिलने के बाद पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर हत्यारोपियों का सुराग लगाने की कोशिश में जुटी है। देर शाम तक पुलिस फुटेज देखती रही थी।

लूट के बाद हत्या की आशंका

एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर नाले में मृत मिले युवक के कपड़ों से पुलिस ने बगैर सिम का एक मोबाइल फोन, कान में लगाने की लीड और पांच रुपये का सिक्का मिला है। युवक ब्रांडेड एडिडास कंपनी के जूते पहने था। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक को लूटने के बाद हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed