{"_id":"5d3711638ebc3e6cfb087976","slug":"young-man-murder-burnt-alive-in-burji-mathura-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः युवक की हत्या कर शव भूसे की बुर्जी में रखकर फूंका, नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः युवक की हत्या कर शव भूसे की बुर्जी में रखकर फूंका, नहीं हो सकी पहचान
Wed, 24 Jul 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
एक युवक की हत्या करने के बाद शव को भूसे की बुर्जी में रखकर फूंक दिया गया। देर रात ग्रामीणों ने बुर्जी से आग की लपटें उठते देखीं तो हल्ला मचा। फायर ब्रिगेड़ भी बुला ली गई थी। लेकिन, जब तक आग को बुझाया गया शव पूरी तरह से जल चुका था। फिलहाल शनाख्त नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि शव देर रात जलाया गया होगा।
महावन थाना क्षेत्र के गांव कारब में मंगलवार की को कुछ ग्रामीणों ने सड़क किनारे बनी भूसे की बुर्जी में आग लगते देखी तो शोर मचा दिया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुला लिया गया। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे बुर्जी मालिक करुआ आग से बचे भुसे को निकाल रहा था तो एक जला शव दिखाई दिया।
शव को देख घबराए करुआ ने शोर मचा दिया। महावन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। एसएसपी शलभ माथुर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के लिए आसापास के थाने और जनपदों में फोटो भिजवाए गए हैं। माना जा रहा है कि गला घोंटकर हत्या की गई है।

Trending Videos
मथुरा में पहले भी बुर्जी बिटोरे में रखकर फूंके गए शव
जनपद में हत्याएं करके शव बुर्जी और बिटोरे में पहले भी फूंके जा चुके हैं। गोवर्धन, चौमुहां, बलदेव के साथ कोसीकलां में भी इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं लेकिन पुलिस किसी की शिनाख्त नहीं करा सकी। इस तरह की वारदातें मथुरा में लगातार बढ़ रही हैं। इस तरह की घटनाओं में लोगों में दहशत है। पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर का कहना है कि बुर्जी में जलाए गए युवक की उम्र करीब 25 साल प्रतीत हो रही है। जल्द ही मृतक की शिनाख्त करके हत्या का खुलासा किया जाएगा।