फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man molested woman while dancing in cafe in agra

Agra: कैफे में डांस करती महिला से छेड़छाड़, विरोध पर आरोपी युवक ने पति को पीटा

Tue, 06 Sep 2022 08:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 08:23 PM IST
सार

महिला अपने पति के साथ कैफे गई थी। डांस के दौरान एक युवक ने उससे छेड़छाड़ कर दी। जब पति ने विरोध किया तो आरोपी ने उनसे मारपीट कर दी। जिससे कैफे में हंगामा हो गया। 

विज्ञापन
Young man molested woman while dancing in cafe in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के एमजी रोड पर नाई की मंडी क्षेत्र में स्थित एक कैफे में सोमवार रात को डांस के दौरान महिला से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। उसके विरोध पर उग्र हो गया। महिला के पति के रोकने पर मारपीट कर दी। इससे महिला के पति घायल हो गए। आरोप है कि कैफे के कर्मचारियों ने आरोपी को जाने दिया। बाद में पीड़िता ने पुलिस को बताया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को महिला ने लिखकर दिया कि वह कार्रवाई नहीं चाहती है।

विज्ञापन


सिकंदरा क्षेत्र की रहने महिला सोमवार रात को नाई की मंडी स्थित एक कैफे एंड रेस्टोरेंट में परिवार के साथ भोजन करने आई थीं। कैफे में वो डांस करने लगीं। तभी एक युवक आया। उनसे छेड़छाड़ करने लगा। इस पर उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि युवक उग्र हो गया। पति ने रोकने का प्रयास किया। मगर, उनसे मारपीट की। इससे उनकी नाक से खून बहने लगा। 

विज्ञापन

कैफे स्टाफ ने नहीं की थी युवक की एंट्री 

महिला ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीट दिया। इससे कैफे का स्टाफ आ गया। युवक बाद में अपनी कार से चला गया। महिला ने पुलिस को सूचना दी। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक कैफे का नियमित ग्राहक है। इसलिए कर्मचारियों ने जाने दिया। उसकी एंट्री भी नहीं की जाती है। कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी से दुष्कर्म: आरोपी ने बनाया वीडियो, दी धमकी- सरकारी मास्टर हूं, मैं बच जाऊंगा, तुम कहीं की नहीं रहोगी

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि महिला ने शिकायत की थी। उन्हें मेडिकल कराने के लिए कहा गया। वह सुबह आने की कहकर चली गईं। इसके बाद दोपहर में आई थीं। उन्होंने लिखकर दे दिया कि कोई कार्रवाई नहीं चाहती हैं। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed