फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man misdeed the 13-year-old girl in firozabad

Firozabad: खेत पर गई 13 साल की लड़की से युवक ने किया दुष्कर्म, शोर मचाने पर मुंह में ठूंस दिया कपड़ा

Wed, 07 Dec 2022 03:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Dec 2022 03:44 PM IST
सार

सिरसागंज क्षेत्र की रहने वाली किशोरी खेत पर शौच के लिए गई थी। तभी गांव के युवक ने उसे पकड़ लिया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
young man misdeed the 13-year-old girl in firozabad
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

फिरोजाबाद में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी शौच के लिए खेत पर गई थी, तभी गांव के एक युवक ने उसे पकड़ लिया। उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घर पहुंची किशोरी की हालत देख परिजनों ने पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सिरसागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी मंगलवार सुबह शौच करने खेत पर गई थी। तभी गांव के ही युवक ने उसे पकड़ लिया। खेत में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता का आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इससे वह चीख पुकार नहीं कर सकी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन


बदहाल अवस्था में किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। किशोरी को लेकर परिजन थाना सिरसागंज पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि पीड़ित किशोरी के चाचा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed