फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man misdeed girl from Mainpuri in a hotel in Agra

होटल में लड़की का टूटा हसीन सपना: सोशल मीडिया पर युवक से दोस्ती, डेट पर बुलाया... फिर आया 11 सितंबर का दिन

Wed, 04 Oct 2023 11:31 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Oct 2023 11:31 PM IST
सार

आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना लिया। अब बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने ताजगंज थाने में केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
Young man misdeed girl from Mainpuri in a hotel in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी की युवती से इंस्टाग्राम पर शमसाबाद क्षेत्र के युवक ने दोस्ती की। डेट पर ताजगंज क्षेत्र के होटल में बुलाया। आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना लिया। अब बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने ताजगंज थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस एक सप्ताह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम पर शमसाबाद निवासी नीरज राजावत से दोस्ती हुई थी। उसने शादी का वादा किया। 11 सितंबर को मिलने के बहाने ताजगंज स्थित एक होटल में बुलाया। उसने दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत धिमश्री चौकी पर की। 18 सितंबर को घरवालों ने शादी का वादा किया तो शिकायत वापस ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। एक बार फिर होटल बुलाया और दुष्कर्म किया। नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed