फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man misbehaves with lady police inspector in agra

आगरा: स्कूटी पर सवार महिला दरोगा ने नहीं पहना था हेलमेट, युवक ने देखा और जो किया वो हैरान करने वाला

Thu, 18 Feb 2021 02:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Feb 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
Young man misbehaves with lady police inspector in agra
थाना शाहगंज क्षेत्र में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में कोठी मीना बाजार मैदान मार्ग पर बुधवार शाम को दो महिला दरोगा से बाइक सवार फौजी और उसके साथी ने अभद्रता कर दी। बाइक लगाकर उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद हाथ पकड़कर झटक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा में तैनात दो महिला दरोगा कलक्ट्रेट से स्कूटी पर थाने आ रहीं थीं। स्कूटी चलाने वाली दरोगा ने हेलमेट पहन रखा था। पीछे वाली महिला दरोगा हेलमेट नहीं पहना था। कोठी मीना बाजार मार्ग पर रेलवे पुल के पास दो युवक बाइक पर आए। उन्होंने उनके आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। बाइक चला रहे युवक ने पीछे बैठी दरोगा से हेलमेट नहीं पहनने को लेकर कमेंट करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि एक दरोगा ने युवकों की हरकत का विरोध किया। मगर, वे नहीं माने। दरोगा ने उनकी बाइक हाथ से हटाने का प्रयास किया, लेकिन युवकों ने उनका हाथ झटक दिया। दरोगा की स्कूटी की चाबी भी निकाल ली। दूसरी दरोगा ने थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस आ गई। आरोपियों को थाना लोहामंडी ले जाया गया। मामला थाना शाहगंज क्षेत्र का था। इसलिए दोनों आरोपियों को वहां भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ महिला दरोगा ने तहरीर दी। इस पर मारपीट, मार्ग अवरुद्ध करने, कार्य सरकार में बाधा, गालीगलौज और स्त्री का अनादर करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सिकंदरा के गांव पनवारी निवासी मेघ श्याम और भरतपुर के नगला भगत निवासी अनूप हैं। मेघ श्याम सेना में है। वह जम्मू कश्मीर में तैनात है। फिलहाल छुट्टी पर आया है। दोस्त के साथ बाइक पर था। 

चालान कटने से था परेशान 
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि आरोपी मेघ सिंह का नाई की मंडी पर पुलिस ने बिना हेलमेट का चालान काट दिया था। महिला दरोगा भी वहीं निकलकर आ रही थीं। इनमें से एक ने हेलमेट नहीं लगाया था। चालान कटने से आरोपी नाराज था।

वह दरोगा से अभद्रता करने लगा। उनसे पूछने लगा कि पीछे वाली ने हेलमेट क्यों नहीं पहन रखा है, कानून सिर्फ आम जनता के लिए बना है क्या, पुलिस वालों के चलान नहीं होते हैं क्या। दरोगा ने उन्हें अभद्रता करने से मना किया। मगर, वह नहीं माने। इस पर उन्होंने थाना पुलिस को बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed