फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man made video before committing suicide in mathura

मथुरा में युवक ने दी जान: आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो, तीन किन्नरों को बताया मौत का जिम्मेदार

Thu, 24 Feb 2022 12:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Feb 2022 12:51 PM IST
सार

मथुरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने वीडियो भी बनाया, जिसमें तीन किन्नरों पर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Young man made video before committing suicide in mathura
हरप्रसाद उर्फ रवि (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोविंदनगर की कृष्णापुरम कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो भी बनाया, जिसमें तीन किन्नरों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


थाना गोविंद नगर के वृंदावन रोड पर कृष्णापुरम कॉलोनी में रहने वाला हरप्रसाद उर्फ रवि (22) पुत्र चंद्र किशोर जोशी ने बुधवार को अपने घर में लगे लोहे के जाल(टट्टर) पर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसकी मां और भाभी छत पर थे। जब वह लोग नीचे उतरे तब उन्हें जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन

पिता-भाई हैं भागवत वक्ता 

पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के भाई दीपक ने बताया कि वह और उसके पिता भागवत कथा सुनाने का काम करते हैं। इसी सिलसिले में गाजियाबाद गए थे। सूचना मिलने के बाद ही लौट आए। दीपक ने तीन किन्नरों को इस घटना के लिए दोषी ठहराने वाला वीडियो भी पत्रकारों को दिखाया। इसमें वह इस घटना के लिए किन्नरों का आतंक बता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को सौंपा वीडियो 

परिजनों ने यह वीडियो पुलिस को भी सौंपा है। वीडियो में रवि बता रहा है कि वह क्षेत्र के कुछ किन्नरों के जाल में फंस गया था और कई महीनों से उसे उन्हें खूब खिलाया-पिलाया। वीडियो में यह भी कहा गया है कि इनके जाल में फंसे एक युवक ने महिला की तरह वेश रखने और सही से नृत्य नहीं कर पाने पर किन्नरों ने उसका गुप्तांग कटवा दिया था। 

इस मामले में उसे फंसवाने की धमकी दे रहे थे। इससे वह तंग आ गया था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। इस मामले में रवि के पिता की तहरीर पर थाना गोविंद नगर पुलिस ने मुन्ना, उजाला और सोनम किन्नर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed