फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man made a dangerous reel and post on instagram in desire of likes in Agra district

लाइक्स की चाहत में बनाई खतरनाक रीलः इंस्टाग्राम पर वीडियो देख आधी रात में भागी पुलिस, सच जान उड़ गए होश

Sun, 26 Feb 2023 01:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 01:38 PM IST
सार

बाहुबली फिल्म के चर्चित गाने 'कैसी है ये अनहोनी, हर आंख हुई नम, छोड़ गया वो तो, कैसे जियेंगे हम' पर युवक ने इंस्टाग्राम पर रील बनाई। इस रील के लिए उसने जो खतरनाक कदम उठाया पुलिस ने देखा तो आधी रात को उसके घर पहुंच गई। उसने जो बताया सुनकर पुलिस के होश उड़ गए।  

विज्ञापन
young man made a dangerous reel and post on instagram in desire of likes in Agra district
......मुठ्ठी भरकर गोलियां खा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में लाइक्स की चाह में युवक ने खतरनाक रील बनाई। चित्राहाट थाना क्षेत्र के इस युवक ने रील को सोशल मीडिया में पोस्ट किया। सोशल मीडिया सेल के पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर यह रील देखी तो परेशान हो गए। पुलिस को लगा कि नींद की गोलियां खाकर युवक ने खुदकुशी की कोशिश की है। समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा देने से जान बच सकती है। सर्विलांस सेल से लोकेशन की जानकारी हुई। चित्राहाट पुलिस को अलर्ट किया गया।
विज्ञापन

घर पर सो रहा था युवक

रात करीब डेढ़ बजे चित्राहाट पुलिस सूरज नगर में अविनाश के घर पहुंची। अविनाश घर पर सो रहा था। पुलिस ने उससे पूछा कि उसने क्या खाया था। उसने पुलिस को बताया कि उसने विटामिन की गोलियां खाई थीं। पुलिस ने उसके घरवालों से बातचीत की। उसके पिता किसान हैं। उन्हें बेटे की हरकत की कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने उसकी बनाई रील घरवालों को भी दिखाई।
विज्ञापन

मुठ्ठी भरकर नींद की गोलियां खा गया

वीडियो देख घरवाले भी घबरा गए। रील देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे वास्तव में युवक खुदकुशी कर रहा है। किसी परेशानी के चलते एक साथ मुठ्ठी भरकर नींद की गोलियां खा गया। सोशल मीडिया पर रील की जानकारी पुलिसकर्मी विकास चौधरी, आशीष कुमार और सचिन कुमार को हुई थी। उन्होंने ही लोकेशन की जानकारी के बाद चित्राहाट पुलिस को अलर्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed