फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man killed, two critical by drinking poisonous raw alcohol in mainpuri

मैनपुरी में जहरीली कच्ची शराब पीने से युवक की मौत, एक गंभीर

Tue, 27 Nov 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 27 Nov 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
young man killed, two critical by drinking poisonous raw alcohol in mainpuri
युवक अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव नैगवां में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने कच्ची शराब पीने से मौत की बात कही है। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार कोटा डीलर के चुनाव को लेकर गांव में कच्ची शराब बांटी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम ने मौत का कारण हॉर्ट अटैक बताया है।  
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार गांव नैगवां निवासी 40 वर्षीय राजीव कुमार ने सोमवार को गांव में बनाई जा रही कच्ची शराब को पी लिया। शाम होते-होते उसकी तबीयत खराब होने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए सैफई ले गए। आराम मिलने पर मंगलवार की सुबह करीब चार बजे घर ले आए। 
विज्ञापन


वो अपने कमरे में सो गया। सुबह करीब सात बजे जब परिजनों ने जगाने की कोशिश की तो वह नहीं उठा। राजीव की मौत हो चुकी थी। जानकारी होने के बाद घर में चीत्कार मच गया। परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत कच्ची शराब पीने से हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया ये आरोप

वहीं, इस बीच सूचना मिली कि गांव के ही संजीव सिंह की भी हालत खराब हो गई है। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। ग्रामीणों के अनुसार दोनों ने ही गांव में बनाई जाने वाली अवैध कच्ची शराब पी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि कच्ची शराब पीने से ही मौत हुई है।  

परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव में 28 नवंबर को राशन डीलर का चुनाव होना था, जो रद हो गया। उसी के लिए गांव में जमकर कच्ची शराब बांटी गई थी। पुलिस अब पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

कच्ची शराब से युवक की मौत की सूचना पर एसडीएम किशनी अशोक प्रताप सिंह, सीओ सिटी राकेश पांडेय ने आबकारी अधिकारी प्रमोद कुमार मौर्या ने गांव पहुंचकर जांच की। 

एसडीएम किशनी अशोक प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हॉर्ट अटैक बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed