फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man killed minor girl with knife in Mathura

Mathura: मुजफ्फरनगर के युवक ने घर में घुसकर की किशोरी की हत्या, शादी के कार्ड में छिपाकर लाया था चाकू

Mon, 20 Jun 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 12:02 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर से मथुरा आए एक युवक ने रविवार शाम को किशोरी की हत्या कर सनसनी फैला दी। आरोपी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। 

विज्ञापन
young man killed minor girl with knife in Mathura
मृतका सोनम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के नगला बोहरा में युवक ने किशोरी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। बचाने आई मां पर भी चाकू से दो वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद खुद प्रेमी ने अपने सीने में चाकू से दो वार करके खुदकुशी करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की घायल मां को सिटी हॉस्पिटल और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतका के पिता ने थाना हाईवे में तहरीर दी है।

विज्ञापन


नगला बोहरा निवासी तेजवीर सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। वह फरीदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। रविवार की देर शाम उनके घर मुजफ्फरनगर के गांव कुकड़ा (थाना मंडी) निवासी अवि कश्यप पहुंचा। उसके हाथ में शादी का कार्ड था, जिसमें चाकू छिपा रखा था। युवक ने घर में घुसते ही रिटायर्ड फौजी की बेटी सोनम (16) पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। 

विज्ञापन

बेटी को बचाई आई मां को किया घायल 

खून से लथपथ सोनम फर्श पर गिर पड़ी। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बेटी को बचाने आई मां सुनीता को भी कंधे और कमर में चाकू से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश की। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मृतका के पिता तेजवीर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फेसबुक पर दोस्ती से इनकार करने पर सिरफिरे युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में मृतका के भाई-बहन 

आरोपी ने जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त घर पर मृतका के छोटे भाई-बहन भी थे। वारदात के बाद से दोनों दहशत में हैं। उधर, खबर मिलते ही फरीदाबाद से पिता तेजवीर सिंह मथुरा पहुंच गए। बच्चों को परिवार के पास छोड़कर तेजवीर थाने पहुंचे। यहां पर सिरफिरे आशिक के खिलाफ तहरीर दी। सीओ रिफाइनरी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की किशोरी से पहचान फेसबुक पर हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed