फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man killed in overspeed car trampled bike in agra

Agra News: खंदौली में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों की रौंदा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Mon, 11 Jul 2022 01:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Jul 2022 01:22 PM IST
सार

खंदौली के रामनगर निवासी बाइक सवार युवक सादाबाद की तरफ से आ रहे थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने उन्हें तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। 

विज्ञापन
young man killed in overspeed car trampled bike in agra
सड़क किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली क्षेत्र में आगरा-हाथरस मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन

अस्पताल के सामने हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक खंदौली के रामनगर निवासी कान्हा पुत्र चतुर्भुज लवानिया और अनुराग पुत्र यज्ञदत्त बाइक पर सवार होकर सादाबाद की तरफ से आ रहे थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कान्हा की मौत हो गई। अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन

कार छोड़कर भागा चालक 

हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना पुलिस पहुंची। घायल को अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। उधर, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed