फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man killed in accident at mathura raya road

पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आ रहे अलीगढ़ के युवक की मौत, बहन-भाई घायल

Sun, 27 Jan 2019 06:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Jan 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
young man killed in accident at mathura raya road
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा-राया मार्ग पर रविवार की दोपहर यमुना पुल के पास मैक्स पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका बड़ा भाई और चचेरी बहन घायल हो गए। युवक अपने भाई-बहन को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने मथुरा आ रहा था। 
विज्ञापन


जमुनापार पुलिस के पहुंचने से पहले चालक पिकअप को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने घायल भाई-बहन को अस्पताल भिजवाकर परिजनों को सूचित किया। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीत्कार मच गया। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के गांव रामपुर गौंसाई निवासी हरीश गिरि (19) पुत्र बलवीर गिरि अपने बड़े भाई प्रवीन और चचेरी बहन सपना को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलवाने के लिए बाइक से आ रहा था। वो परीक्षा केंद्र पहुंचता, उससे पहले हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्स ने मारी बाइक को टक्कर

बाइक सवार बहन और भाई यमुना पुल के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रही मैक्स पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना में मौके पर हरीश की मौत हो गई, जबकि चचेरी बहन और बड़ा भाई घायल हो गया। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल प्रवीन ने बताया कि उसकी दूसरी पाली में गिर्राज महाराज कॉलेज में परीक्षा थी, जबकि उसकी चचेरी बहन की परीक्षा 28 जनवरी को आगरा में होनी थी। 

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। मैक्स पिकअप को कब्जे में लिया गया है। वहीं घटना के बाद मृतक घर में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed