{"_id":"660c40dffde865af150ec630","slug":"young-man-killed-his-wife-and-son-in-agra-bodies-threw-in-canal-2024-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Crime News: पहले की लव मैरिज, मन भर गया तो कर ली दूसरी शादी; पत्नी और बेटे को दी दर्दनाक मौत; न कांपे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime News: पहले की लव मैरिज, मन भर गया तो कर ली दूसरी शादी; पत्नी और बेटे को दी दर्दनाक मौत; न कांपे हाथ
Wed, 03 Apr 2024 11:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:46 AM IST
सार
Agra Murder News: अरसेना के युवक ने बिहार की मुन्नी से तीन वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। अब उसने पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। महिला का शव बरामद हो गया है, जबकि बच्चे के शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मृतका मुन्नी और बेटे की फाइल फोटो, आरोपी पति ओमेंद्र
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Agra Murder Case Today: उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रेम विवाह के बाद युवक ने पत्नी को धोखा दिया। झगड़ा होने पर उसके मायके जाने पर दूसरी शादी रचा ली। इसका पता चलने पर पत्नी बेटे के साथ वापस आ गई। उसके साथ ही रहने की जिद करने लगी। युवक ने दोनों को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। बाइक से ले गया। फतेहपुर सीकरी में हत्या कर शव फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। महिला का शव बरामद किया। बेटे के शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
किशनगंज, बिहार निवासी मुन्नी देवी बोदला स्थित ईंट मंडी में रहकर मजदूरी करती थी। तीन साल पहले अरसेना, सिकंदरा के ओमेंद्र उर्फ आशिक से पहचान हो गई। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों में झगड़े होने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि एक साल पहले मुन्नी देवी मायके चली गई।
विज्ञापन
वहां उसको बेटा पैदा हुआ। तब से वहीं रह रही थी। उधर, मुन्नी के जाने के बाद ओमेंद्र ने दूसरी शादी कर ली। इस बात की भनक मुन्नी को भी हो गई। वह दो दिन पहले घर से ससुराल जाने की कहकर निकली। टूंडला में ट्रेन से उतरी। इसके बाद उसका परिवार के लोगों से संपर्क टूट गया।
दिल्ली से उसकी बहन समीरन ने सोमवार रात को पुलिस को फोन किया। बताया कि बहन मुन्नी रविवार को ससुराल के लिए निकली थी। सोमवार को टूंडला स्टेशन पर उतरने के बाद उसका संपर्क नहीं है। मोबाइल बंद जा रहे हैं। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि पुलिस ओमेंद्र के घर पहुंची। वह मिल गया। उसे थाने लाकर पूछताछ की। पहले वो सच बताने के लिए तैयार नहीं था। पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर सच बोला।