फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man kept running car on platform at Agra Cantt railway station To make reels

Agra Cantt: रील बनाने को खतरे में डाली यात्रियों की जान, प्लेटफॉर्म पर दौड़ाता रहा कार, जिम्मेदार रहे बेखबर

Wed, 15 Mar 2023 01:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Mar 2023 01:31 PM IST
सार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक युवक यात्रियों की जान जोखिम में डालकर प्लेटफॉर्म पर कार दौड़ाता रहा। उसका साथी उसका वीडियो बनाता रहा। पता चला कि उसने रील बनाने के चक्कर में यह जोखिम उठाया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
 

विज्ञापन
young man kept running car on platform at Agra Cantt railway station To make reels
प्लेटफॉर्म पर कार दौड़ाता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां रील का शौकीन एक युवक सुरक्षा मानकों को दरकिनार करते हुए कार लेकर रेलवे स्टेशन के अंदर घुस गया। वह प्लेटफॉर्म पर ही गाड़ी को दौड़ाने लगा और उसका साथी वीडियो बनाता रहा। इसके बाद उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो देखकर लोगों अधिकारियों की आंखें खुली रह गईं।

विज्ञापन


मामला आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का है। यहां एक युवक कार लेकर प्लेटफॉर्म पर घुस आया। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन भी खड़ी थी। यात्री प्लेटफॉर्म पर टहल रहे ते। कुछ लोग सामान खरीद रहे थे तो कुछ बैठकर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान रील बनाने का शौकीन यह युवक चालक की सीट पर बैठा और गाड़ी को आगे-पीछे करके दौड़ाने लगा। इस दौरान उसके साथ आया साथी उसका वीडियो बनाता रहा। काफी देर तक यह तमाशा प्लेटफॉर्म पर चलता रहा। 

विज्ञापन

किसी ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की

हैरान करने वाली बात यह रही कि यात्रियों और पब्लिक प्रॉपर्टी की सुरक्षा के लिए तैनात जीआरपी, आरपीएफ या रेलवे स्टाफ में से किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी। या यूं कहें कि किसी ने भी इस मनबढ़ युवक को रोकने की कोशिश नहीं की। वीडियो बनाने के बाद जब युवक ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और मीडिया की नजरों में आया। इसके बाद अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया

डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर दिख रही गाड़ी सुनील निवासी डॉक्टर प्यारेलाल वाली गली, रामनगर जगदीशपुरा, आगरा की होना पाया गया। मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध आरपीएफ पोस्ट आगरा छावनी में मुकदमा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed