{"_id":"5c8cde4dbdec2214516f44ec","slug":"young-man-jumped-into-the-canal-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने दोस्त की शादी में जाने से रोका तो नाराज युवक ने लगा दी नहर में छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने दोस्त की शादी में जाने से रोका तो नाराज युवक ने लगा दी नहर में छलांग
Sat, 16 Mar 2019 05:58 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Mar 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
एटा जिले में एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी। परिजनों ने उसे दोस्त की शादी में जाने से मना किया था। इससे खफा होकर उसने यह कदम उठाया। जानकारी पाकर परिजन के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं।
थाना मारहरा क्षेत्र के गांव मेहनी निवासी देवेंद्र (23) पुत्र प्रेमपाल के दोस्त की शादी थी। इसमें जाने के लिए देवेंद्र ने परिजनों से पूछा। इस पर परिजनों ने घर पर काम होने के चलते उससे वहां जाने के लिए मना कर दिया।
परिजनों के मना करने के बाद युवक नाराज होकर घर से चला गया। वो थाना मिरहची क्षेत्र के रतनपुर नहर पुल पर पहुंचा। पुल से उसने नहर में छलांग लगा दी। इसे देख आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। घर वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर मिरहची पुलिस पहुंच गई। पुलिस गोताखोरों से नहर में युवक की तलाश करा रही है। तीन घंटे बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया था।