{"_id":"65f564f92545682ad80b5215","slug":"young-man-is-driving-an-auto-wearing-a-helmet-people-are-surprised-to-see-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा पुलिस ने तो हद ही कर दी... अब हेलमेट पहनकर ऑटो चला रहा युवक, देखकर लोग भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा पुलिस ने तो हद ही कर दी... अब हेलमेट पहनकर ऑटो चला रहा युवक, देखकर लोग भी हैरान
Sat, 16 Mar 2024 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:53 PM IST
सार
आगरा में यातायात पुलिस ने जो किया, उसके बाद से ऑटो चालक बुरी तरह डर गया है। अब वो हेलमेट पहनकर ऑटो चला रहा है। उसने बताया कि पुलिस ने उससे 200 रुपये भी लिये और फिर भी चालान भेज दिया।
विज्ञापन
हेलमेट पहनकर ऑटो चला रहा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में यातायात पुलिस ने ऑटो चालक से 200 रुपए लेने के बाद भी हेलमेट न पहनने का एक हजार का चालान कर दिया। जबकि वह ऑटो चला रहा था। चालान का मैसेज देख चालक घबरा गया। इसके बाद ऑटो चलाते समय भी हेलमेट पहनने लगा। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने हेलमेट न पहनने के चलन को नो पार्किंग में बदल दिया।
ककरैठा निवासी बलराम ऑटो चालक हैं। उन्होंने बताया कि वो जयपुर हाउस से पीली पोखर ऑटो में सवारी लेकर जा रहा था। रास्ते में टीडी बगिया चौराहे के पास ऑटो साइड से खड़ा कर सवारी के लिए फूल माला लेने चला गया। इस दौरान उसके पास यातायात पुलिस का दरोगा आया। पुलिसकर्मी ने ऑटो को चौकी ले जाने के लिए बोला। आग्रह करने पर 200 रुपए होमगार्ड ने लेकर मामला रफा दफा करने के लिए कहा। इस पर चालक रुपए देकर आगे निकल गया। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर हेलमेट न पहनने के चालान होने का मैसेज देखा। इसके बाद वह वापस पुलिस कर्मियों के पास गया।
उसने पूरी बात बताई और कहा कि वो तो ऑटो चला रहा था, फिर हेलमेट का चालान क्यों किया गया। इस पर होमगार्ड घबरा गया और उसने रुपए वापस कर दिए। इस घटना के बाद वो बुरी तरह घबरा गया और तब से हेलमेट पहनकर ऑटो चला रहा है। उसे डर है कि ऑटो चलाते समय हेलमेट न पहनने का चालान फिर से न हो जाए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन