फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man insisting on marrying a married woman attacked on her father after refuse

आगरा: शादीशुदा से शादी की जिद पर अड़ा युवक, महिला ने किया इनकार तो पिता पर धारदार हथियार से किया वार

Fri, 04 Mar 2022 11:55 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 04 Mar 2022 11:55 AM IST
सार

मायके में रहने आई विवाहिता उस समय हैरान रह गई, जब युवक ने उससे अपने प्यार का इजहार करते हुए फिर से शादी करने का प्रस्ताव दिया। विरोध करने पर विवाहिता के पिता पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
young man insisting on marrying a married woman attacked on her father after refuse
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मोहल्ले में बुधवार रात को विवाहिता के शादी से इनकार करने पर एक युवक ने उसके पिता पर धारदार हथियार से वार कर दिया। वह घायल हो गए। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़ित परिवार दहशत में हैं। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

मायके में आई थी कुछ दिन रहने के लिए 

युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। अभी कुछ दिनों से वह मायके में रह रही है। आरोप है कि उसे मोहल्ले का ही विलाल खान उर्फ सुल्तान मिर्जा परेशान करता है। घर से बाहर आते-जाते में छेड़खानी करता है। अश्लील बातें करता है। पिछले कई दिन से शादी का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर गालीगलौज करता। जान से मारने की धमकी दे चुका है।

विज्ञापन

रात में पहुंच गया घर 

युवती का कहना है कि हरकत बढ़ने पर उसके परिजनों से शिकायत की। मगर, वह नहीं माना। बुधवार रात को आठ बजे विलाल घर में घुस आया। शादी की कहने लगा। युवती के पिता ने विरोध किया तो गाली देने लगा। इसके बाद धारदार हथियार निकालकर हमला कर दिया। पिता के गले पर चोट लगी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा हुआ दर्ज 

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। घायल का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed