फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man harassing the girl after calling for a job in Agra Metro

Agra: मेट्रो में नौकरी के चक्कर में बुरी फंस गई युवती,  युवक बना रहा मिलने का दबाव

Fri, 07 Oct 2022 01:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Oct 2022 01:12 PM IST
सार

ताजगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस बारे में जांच कर रही है। 

विज्ञापन
young man harassing the girl after calling for a job in Agra Metro
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मेट्रो में नौकरी के लिए कॉल करने के बाद एक युवक, युवती को परेशान करने लगा है। उससे मिलने के लिए दबाव बना रहा है। मना करने पर नौकरी नहीं लगने देने की धमकी दी है। मामले में थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


युवती ताजगंज क्षेत्र की है। उसने पुलिस को बताया कि उसने 19 अगस्त को ताजगंज क्षेत्र में चल रहे मेट्रो के प्रोजेक्ट में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू एचआर मैनेजर युवती ने लिया था। कहा गया कि आपको बुलाएंगे तो कॉल की जाएगी। 24 अगस्त को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि शांति मांगलिक में ट्रेनिंग के लिए आ जाना। वह चली गई। इसके बाद 15 दिन तक ट्रेनिंग हुई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Chamki at Taj: ताज पर 40 साल पहले चमकी देखने उमड़ते थे लाखों लोग, शरद पूर्णिमा पर लगता था नौ दिन का मेला
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ समय बाद उसी नंबर से रवि काटारा नामक युवक कॉल करने लगा। कहा कि वह उससे मिल ले। ऐसा नहीं करेगी तो मेट्रो में नौकरी नहीं लग पाएगी। इंटरव्यू में पास नहीं होने देगा। मोबाइल पर गंदे मैसेज भी भेजता है। उसने युवती की सहेली से भी इसी तरह की हरकत की थी। इस पर पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed