फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man got married after falling in love on Instagram

'हमने शादी कर ली है साले को भेज रहे हैं': युवती के चाचा को प्रेमी ने किया फोन, फिर सामने आया यह सच

Sun, 05 Feb 2023 06:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Feb 2023 06:24 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि युवती मानेसर हरियाणा के युवक से इंस्टाग्राम पर बात करती थी, दोनों में प्यार हो गया।

विज्ञापन
young man got married after falling in love on Instagram
शादी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : iStock

विस्तार

सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाइट्सएप पर युवक-युवतियां बातें करते-करते ही प्यार कर बैठते हैं। कोसों दूर पहुंचकर शादी के बंधन में बंध रहे हैं, लेकिन एटा के बागवाला क्षेत्र की एक युवती को इंस्टाग्राम पर युवक से प्यार हुआ तो शादी का साक्षी बनाने के लिए भाई को भी साथ ले गई। हालांकि युवती के पिता ने दोनों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन

ये है मामला 

थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव की युवती अपनी 16 वर्षीय भाई को लेकर धुमरी बाजार जाने की कहकर घर से तीन फरवरी की सुबह करीब 11 बजे निकली थी। इसके बाद दोनों लौटकर नहीं आए। शाम को एक नंबर से पिता के पास कॉल आया और कहा कि तेरे बच्चे मेरे पास हैं। लेकिन अगले दिन थाना पहुंचकर दोनों के अपहरण होने की रिपोर्ट पिता ने दर्ज कराई। जिस नंबर से कॉल आई थी, उसको सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस किया तो वह मानेसर हरियाणा का था। हालांकि दूसरे दिन ही शनिवार को युवती के चाचा के पास कॉल आया और एक युवक ने कहा कि हमने शादी कर ली है और साले को भेज रहे हैं। 
विज्ञापन

 

इंस्टाग्राम पर करती थी बात

प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि युवती मानेसर हरियाणा के युवक से इंस्टाग्राम पर बात करती थी, दोनों में प्यार हो गया। भाई को शादी का साक्षी बनाने के लिए साथ लेकर गई थी। युवती का भाई शनिवार की देरशाम घर आ गया है। युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज है। ऐसे में पुलिस हरियाणा भेजी है और सोमवार को युवती के आने की संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed