{"_id":"6275122ab745e544ef394c57","slug":"young-man-got-married-after-converting-bcom-student-girl-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: युवक ने बीकॉम की छात्रा का धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: युवक ने बीकॉम की छात्रा का धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 06 May 2022 05:48 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 May 2022 05:48 PM IST
सार
बीकॉम छात्रा 25 अप्रैल से लापता थी। उसके परिजनों ने आरिफ नाम के युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। दूसरे समुदाय के युवक ने बीकॉम की छात्रा को बहला फुसलाकर अगवा कर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद उससे निकाह कर लिया। पुलिस ने गुरुवार रात आकाशवाणी रोड से आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ छात्रा के परिजनों ने उत्तर थाना में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
रसूलपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा को एक कॉलेज से बीकॉम कर रही है। 25 अप्रैल को छात्रा अपने भाई के साथ किसी कार्य से स्कूल आई थी। तभी रामगढ़ थाना क्षेत्र के आकाशवाणी रोड निवासी आरिफ छात्रा को बहला फुसलाकर अगवा कर अगवा कर ले गया था। इसकी जानकारी छात्रा के भाई ने परिजनों को दी। परिजन छात्रा की तलाश करते रहे। लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
छात्रा के पिता की तहरीर पर उत्तर थाना पुलिस ने आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी और छात्रा को बरामद करने का प्रयास करने लगी। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। छात्रा को बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने छात्रा का धर्म परिवर्तन करा दिया था।
विज्ञापन