{"_id":"61d936042e96750ab42e4b2a","slug":"young-man-found-dead-in-the-pond-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: नए साल पर पार्टी में गया था युवक, सात दिन बाद तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: नए साल पर पार्टी में गया था युवक, सात दिन बाद तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका
Sat, 08 Jan 2022 12:28 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:28 PM IST
सार
ताजगंज के कलाल खेरिया में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक एक जनवरी से लापता था। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के कलाल खेरिया में नए साल की पार्टी के बाद से लापता युवक का शव घर के पास तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों ने युवक के दोस्तों पर हत्या का शक जताया है। उन्होंने पुलिस पर भी मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कलाल खेरिया निवासी 18 वर्षीय नकुल संजय दिवाकर नए साल पर पार्टी में जाने की कहकर घर से गया था। नकुल के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। नकुल के पिता नहने ने ताजगंज थाने में तीन जनवरी को गुमशुदगी दर्ज करा दी। उन्होंने तीन युवक पर शक जताया था। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें पूछताछ करके छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने कोई तलाश नहीं की।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को गांव के पास ही स्थित तालाब में उसका शव पड़ा होने की जानकारी मिली। सीओ सदर राजीव कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। इसके बाद शव को तालाब से निकाला गया। परिजनों का कहना है कि पुलिस शक के दायरे में आए लोगों से सख्ती से पूछताछ करती तो उनके बेटे की हत्या नहीं होती। बेटे को बंधक बनाकर रखा गया था।
विज्ञापन