फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man found dead in the graveyard in mainpuri

Mainpuri News: कब्रिस्तान में पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, गले में बंधी थी बेल्ट, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 08 Sep 2022 12:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Sep 2022 12:43 PM IST
सार

तीन सितंबर को दिल्ली जाने के लिए घर से निकला युवक का शव गुरुवार को कब्रिस्तान में मिला। उसके गले में बेल्ट का फंदा कसा हुआ था। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
young man found dead  in the graveyard in mainpuri
शाहिद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुर जिले के बेवर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हो गई। युवक का शव नवीगंज स्थित हाइवे किनारे बने कब्रिस्तान में पेड़ के नीचे मिला। युवक के गले में बेल्ट का फंदा पड़ा था। युवक पेड़ के सहारे ही बैठी अवस्था में मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक की मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


नवीगंज निवासी शाहिद उर्फ भूरे (28 वर्ष) पुत्र शराफत अली के परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहिद तीन सितंबर को दिल्ली जाने की बात कहकर गया था, लेकिन वह दिल्ली नहीं पहुंचा। बाद में पता चला कि वह ससुराल में है। गुरुवार को उसका शव नवीगंज के कब्रिस्तान में पेड़ के नीचे मिला। 

विज्ञापन

2020 में हुई थी शादी 

मृतक के भाई मलिक ने बताया कि शाहिद की शादी वर्ष 2020 में गांव बहादुरपुर (थाना सौरिख जनपद कन्नौज) की नसरीन बेगम से हुई थी। शादी के बाद से ही शाहिद की पत्नी ज्यादातर अपने मायके में रहती थी। इसे लेकर दोनों में झगड़ा होता था। आठ दिन पूर्व शाहिद पत्नी को लेने गया था, जहां उसके साथ पत्नी के भाई और भतीजों ने मारपीट की थी। जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि शाहिद के निकाह में मिली बाइक को भी शादी के बाद वापस छीन लिया गया। आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कर शव को यहां डाला गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। सूचना मिलने पर उसकी पत्नी गांव पहुंच गई थी। मृतक के परिजनों के रो रोकर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed