फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man found dead in the cold store in firozabad

फिरोजाबाद: हाईवे किनारे शीतगृह में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Thu, 01 Oct 2020 01:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Oct 2020 01:37 PM IST
सार

  • युवक ने अपना वाहन शीतगृह में लगा रखा था। परिजनों ने शीतगृह के मालिक समेत कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
young man found dead in the cold store in firozabad
शीतगृह में मृतक के परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकोहाबाद क्षेत्र में नगला सेंदलाल के समीप हाईवे किनारे स्थित एक शीतगृह में युवक अंशुल पुत्र नाथूराम का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ग्रामीणों के साथ शीतगृह पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


परिजनों ने करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम नरेंद्र सिंह और सीओ सदर हीरालाल चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर स्थित को संभाला। परिजनों ने कोल्ड स्वामी बबलू उर्फ असफाक, आजाद, नईम और एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन



पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया है कि अंशुल ने शीतगृह में अपना वाहन लगा रखा था। आरोपी है कि शीतगृह स्वामी ने युवक पर चोरी का आरोप लगाकर घर से बुलाया और मारपीट की। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed