फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man found dead behind temple in mainpuri

मंदिर के पीछे युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पास पड़ा मिला ये सामान

Tue, 25 Dec 2018 02:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Dec 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
young man found dead behind temple in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
मैनपुरी के कस्बा करहल में मंगलवार को वनखण्डेश्वर मंदिर के पीछे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर कस्बा स्थित वनखंडेश्वर मंदिर के पीछे खेत में युवक का शव पड़ा देखा गया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन आसपास के लोग शिनाख्त नहीं कर सके। 
विज्ञापन


मृतक की उम्र करीब 25 साल के आसपास आंकी गई है। वहीं पास ही ताश की गड्डी भी पड़ी हुई थी। मृतक के सिर पर गहरी चोट का निशान था। संभावना जताई जा रही है कि युवक की हत्या सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार करके की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक नीले रंग की टीशर्ट और जींस के साथ स्पोर्ट्स सूज पहने हुए था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस दौरान शिनाख्त के लिए पुलिस ने मृतक के पकड़ों की तलाशी ली, लेकिन कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।   

थानाध्यक्ष एसआर गौतम ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं, पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed