फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man flew drone in Bankebihari temple Vrindavan

वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा में सेंध, युवक ने परिसर में उड़ाया ड्रोन, मची अफरातफरी

Tue, 26 Jan 2021 09:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Jan 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
young man flew drone in Bankebihari temple Vrindavan
मंदिर परिसर में ड्रोन उड़ाता युवक - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक युवक ने मंदिर में खुलेआम ड्रोन उड़ाया। इसकी भनक लगते ही मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं में खलबली मच गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को तहरीर दी गई है। जब ड्रोन उड़ाया गया, उस वक्त कुछ देर के लिए मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे।

विज्ञापन

 
पिछले कई दिनों से बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव है। सोमवार दोपहर को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने ड्रोन उड़ता देखा। इससे मंदिर परिसर में खलबली मच गई। ड्रोन काफी देर तक परिसर के इस छोर से उस छोर तक उड़ता रहा। जब तक मंदिर में तैनात निजी सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते ड्रोन को उतार लिया गया। सेवायतों ने इस हरकत के दौरान मंदिर के पट कुछ देर के लिए बंद कर दिए थे। 
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर परिसर में ड्रोन उड़ाने की घटना को मंदिर प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है। प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि मंदिर में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने वाले युवक की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर ली गई है। उसका नाम अखिल गोस्वामी है। उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भिड़े श्रद्धालु और दुकानदार
सोमवार को बांकेबिहारी मंदिर के निकट एक दुकानदार और श्रद्धालु आपस में भिड़ गए। नाश्ता में देरी होने पर कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया।

श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक मिष्ठान भंडार पर दिल्ली के कुछ श्रद्धालु नाश्ता कर रहे थे। इसी बीच नाश्ता मिलने में देरी होने पर श्रद्धालु व दुकानदार में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। इससे दुकान से खाने का सामान श्रद्धालुओं ने सड़क पर बिखेर दिया।

हंगामा बढ़ने से बाजार में अफरातफरी मच गई। भीड़ होने के कारण रास्ता भी अवरुद्ध हो गया। पुलिस चौकी के समीप झगड़ा होने से पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दिल्ली लाजपत राय मार्केट निवासी गौरव सोनी, अजय सोनी, सार्थक सोनी के अलावा सुजीत घोष, विनोद व पुष्पेंद्र को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed