फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man fell into a deep drain of Tora policeman saved his life

Agra: तोरा के गहरे नाले में गिरा युवक, पुलिसकर्मी ने ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो

Thu, 08 Feb 2024 09:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 09:31 PM IST
सार

बाउंड्री न होने के कारण 10 फुट चौड़े, 12 फुट गहरे नाले में युवक गिर गया। ये देख वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी नाले में उतर गया। युवक बेहोश हो गया था। दूसरे पुलिकर्मी ने सीढ़ी लगाकर दोनों को बाहर निकाला।  
 

विज्ञापन
young man fell into a deep drain of Tora policeman saved his life
तोरा के गहरे नाले में गिरा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नालों की बाउंड्री न होने के कारण लोगों और वाहनों के गिरने के हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को कोठी मीना बाजार मैदान नाले में कार गिरी तो बृहस्पतिवार को फतेहाबाद रोड स्थित तोरा चौकी के सामने बने गहरे नाले में युवक गिर गया। इसे निकालने के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों में से एक डूबने लगा तो आनन-फानन में अन्य पुलिसकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर दोनों को नाले से बाहर निकाला। युवक को बेहोशी की अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने बताया कि युवक का मोबाइल भी नाले में गिर गया। बेहोशी की हालत में युवक को शांति मांगलिक अस्पताल ले जाया गया, जहां फेफड़ों की सफाई के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। युवक के होश में आने के बाद ही उसकी पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ढका जाना था नाला, बाउंड्री भी न की
तोरा पुलिस चौकी के सामने 125 फीट चौड़ी सड़क पर आगरा विकास प्राधिकरण ने गहरा नाला बनाया था, जिसके ढकने के लिए स्मार्ट सिटी ने योजना बनाई पर यह काम पूरा न हो सका। इस गहरे नाले में लगातार लोगों के गिरने के हादसे हो रहे हैं। ज्यादातर मैरिज होम इसी ओर होने और वाहनों की पार्किंग के दौरान नाले में लोगों के गिरने की घटनाएं यहां बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed