फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man dies in road accident in agra

दर्दनाक माैत: गड्ढे में स्कूटर का पहिया जाने से गिरा युवक, तेज रफ्तार कैंटर ने राैंदा; परिवार में मचा कोहराम

Thu, 28 Aug 2025 12:04 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 28 Aug 2025 12:04 AM IST
सार

बेटे के शव को देखकर मां मीनू बेहाल हो गईं। पिता पूरी तरह से टूट गए। बहन बार-बार भाई को देखकर चीख रही थी। यह दृश्य देखकर हर कोई रो पड़ा। बाद में परिवार के लोगों को संभाला। तब शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

विज्ञापन
Young man dies in road accident in agra
हादसे के बाद डाली सड़क पर गिट्टी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में वाटर वर्क्स-जीवनी मंडी मार्ग पर मंगलवार रात सड़क के गड्ढे में स्कूटर का पहिया जाने से 18 साल का नैतिक गिर गया। कैंटर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वह घर में अकेला कमाने वाला था। पिता दीपक बंसल तीन महीने से बीमार हैं। इकलाैते बेटे की माैत से मां-पिता और बहन के आंसू नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार रात 11:30 बजे हादसा हुआ। आदर्श नगर, बल्केश्वर निवासी नैतिक के पिता दीपक बंसल चर्च रोड स्थित एक साड़ी शोरूम में काम करते थे। मृतक के चाचा आशीष बंसल ने बताया कि नैतिक रात में अपने मामा के घर बेलनगंज जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन


पिता दीपक को तीन महीने पहले लकवा मार गया था। तब से वह काम पर नहीं जाते। नैतिक किनारी बाजार स्थित एक दुकान पर आर्टिफिशियल जेवरात बेचता था। उसे 3500 रुपये वेतन मिलता था। इससे वह किसी तरह खर्च चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

नैतिक की 14 साल की बहन अर्पिता पढ़ाई कर रही है। रात में पुलिस ने हादसे की जानकारी दी तो परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को परिवार के लोग शव घर की गली के बाहर लाए थे। यहां बेटे को देखकर मां मीनू बेहाल हो गईं। पिता पूरी तरह से टूट गए। बहन बार-बार भाई को देखकर चीख रही थी। यह दृश्य देखकर हर कोई रो पड़ा। बाद में परिवार के लोगों को संभाला। तब अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

अब काैन बनेगा सहारा
परिवार के लोगों ने बताया कि पिता के चल-फिर नहीं पाने की वजह से बेटा ही परिवार का सहारा बना हुआ था। पिता की जिम्मेदारी भी उस पर थी। वह उन्हें रोजाना दवा देता था। इसके साथ ही नहलाने भी लेकर जाता था। नाैकरी से आने के बाद उनके साथ ही बैठा करता था। बेटे की मृत्यु से सब एक ही बात कह रहे थे कि अब परिवार का काैन सहारा बनेगा।

हादसे के बाद डाल दी गिट्टी, कार्रवाई नहीं
जिस जगह पर हादसा हुआ, उस पर बुधवार को गिट्टी डाल दी गई। वाटर वर्क्स निवासी सुशील कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले सड़क खोदी गई थी। इसके बाद सड़क सही नहीं की गई। इस वजह से कई बार वाहन अनियंत्रित होने से लोग घायल हो गए। लोगों ने शिकायत भी की। मगर सुनवाई नहीं हुई। पहले ही सुनवाई हो जाती तो यह हादसा नहीं होता।

कई इलाकों में सड़कों पर गड्ढे
शहर के अलग-अलग इलाकों में सड़कों के गड्ढे जानलेवा बन गए हैं। इसके बावजूद अफसर माैन हैं। सेंट जोंस से न्यू राजामंडी की तरफ का मार्ग कई जगह खराब है। हादसे की आशंका रहती है। यही हाल मदिया कटरा से आवास विकास मार्ग का है। मैनहोल के ढक्कन सड़क पर ही धंस गए हैं। वहीं दो जगह पर सड़क भी उखड़ी है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed