{"_id":"5e04f95c8ebc3e87e4330c9c","slug":"young-man-dies-after-roadways-bus-collision-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस में फंसकर आठ किमी तक घिसटता रहा बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस में फंसकर आठ किमी तक घिसटता रहा बाइक सवार, मौत
Fri, 27 Dec 2019 12:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
इसी बस से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नदरई के पास बृहस्पतिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रोडवेज की बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज लगी कि बाइक सवार बस की बॉडी में फंस गया और करीब आठ किलोमीटर तक घिसटता गया।
प्रत्यक्षदर्शी चीखते रहे, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। सोरों मार्ग पर राजपूत ढाबा के पास एक गढ्डे में झटका लगने पर बस में फंसा शव छिटक कर गिर गया। सोरों पुलिस ने बस रुकवा कर चालक को हिरासत में ले लिया है और ढोलना पुलिस को सौंप दिया है।
गांव नदरई निवासी अशी मोहम्मद (50) पुत्र मोहम्मद हफीज दूध का काम था। सुबह करीब छह बजे वो दूध लेने बाइक से पथरेकी की ओर जा रहा था। नररई के पास सामने से तेज गति से आई परिवहन निगम की बस (यूपी 86 टी 4794) ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

बस के अगले हिस्से में फंसा युवक
टक्कर लगते ही बाइक सवार बस के अगले हिस्से में फंस गया। हादसे के बाद चालक बस को बदायूं की ओर ले गया। करीब आठ किमी दूर सोरों रोड पर राजपूत ढाबा के सामने एक गढ्डे में झटका लगने पर बाइक सवार का बस में फंसा शव छिटक कर गिर पड़ा।
सुबह करीब साढ़े छह बजे लोगों ने जब यह शव देखा तो दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सोरों कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने सोरों के समीप इस बस को चालक सहित पकड़ लिया और ढोलना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे। लोगों ने हादसा होते ही चिल्लाकर बस रोकने का प्रयास किया, लेकिन बस चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। बस में सवारियां भी कम थीं। कासगंज के यात्री बस स्टैंड पर बस रुकवाने को चिल्लाते रहे, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी थी।

बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इस हादसे के बारे में जिसने भी सुना उसका दिल दहल गया। अशी मोहम्मद के पुत्र आशिफ ने ढोलना थाने में बस चालक रामेश्वर शर्मा निवासी अलीगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ढोलना थाना प्रभारी रविंद्र बहादुर ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बस बुद्ध विहार डिपो की है, जो अलीगढ़ से बरेली जा रही थी।