फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died of suffocation while cleaning sewer tank in mathura

मथुरा: सीवर टैंक की सफाई करने उतरे पुत्र की दम घुटने से मौत, पिता की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Wed, 11 May 2022 09:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 May 2022 09:59 AM IST
सार

 पिता-पुत्र गांव के ही एक व्यक्ति के मकान में बने सीवर टैंक की सफाई करने गए थे। टैंक छोटा होने के कारण युवक उसमें फंस गया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man died of suffocation while cleaning sewer tank in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात गांव बठैनकलां में सीवर टैंक की सफाई करने उतरे युवक की मौत हो गई। पुत्र को बचाने टैंक में उतरे पिता की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत का कारण जहरीली गैस के कारण दम घुटना बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव बठैनकलां में चंचल और मुकेश के मकान में बने सीवर टैंक की सफाई होनी थी। चंचल ने गांव के रहने वाले वाल्मीकि समाज के सुरेंद्र और उसके पुत्र ऋतिक को सफाई कराने के लिए बुलाया था। मंगलवार की रात सुरेंद्र ने अपने पुत्र ऋतिक को सफाई कराने के लिए सीवर टैंक में उतार दिया। 

विज्ञापन

टैंक में फंस गया था ऋतिक 

बताते हैं कि टैंक छोटा होने के कारण ऋतिक उसमें फंस गया और जहरीली गैस से उसका दम घुट गया। ऋतिक के टैंक में फंसने के बाद उसकी मदद को पिता सुरेंद्र भी उतर गया तो उसका भी दम घुटने लगा। इससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में रहने वाले वाल्मीकि समाज के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के लोग टैंक के अंदर फंसे पिता-पुत्र को निकालने में जुट गए। घटना के बाद मकान स्वामी चंचल और मुकेश भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद टैंक में फंसे पिता-पुत्र को बाहर निकाला। तब तक ऋतिक की मौत हो चुकी थी। उसका पिता बेहोश था। 

परिजनों ने अभी नहीं दी तहरीर 

पुलिस ने मृतक के पिता सुरेंद्र को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ऋतिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि युवक टैंक की सफाई करने उतरा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed