फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man died in well due to poison gas

गैस सिलिंडर निकालने गए युवक की कुए में जहरीली गैस बनने से मौत

Sat, 15 Jun 2019 08:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 15 Jun 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
Young man died in well due to poison gas
डेमो - फोटो : डेमो
मैनपुरी के अजीतगंज क्षेत्र में गैस सिलिंडर में लगी आग से घबराए युवक ने सिलिंडर कुएं में फेंक दिया। कुछ देर बाद युवक सिलिंडर को निकालने के लिए कुएं में उतरा तो जहरीली गैस का शिकार हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मैनपुरी में थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पर्वतपुर हवेली निवासी पवन कुमार (40) के घर में शनिवार की दोपहर पांच लीटर के सिलिंडर पर खाना बन रहा था। गैस रिसाव के चलते सिलिंडर ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन


घर में आग न फैल जाए इसको लेकर पवन ने आग लगे सिलिंडर को घर के बाहर स्थित कुएं में फेंक दिया। आग बुझते ही पवन कुएं में सीढ़ी लगाकर सिलिंडर निकालने के लिए उतर गया। कुआं में बन रही गैस से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह काफी देर तक युवक बाहर नहीं आया तो परिजन और आस पड़ोस के लोग जमा हो गए, लेकिन जहरीली गैस के चलते कोई भी कुआं में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुआं से पवन को बाहर निकाला। युवक के जिंदा होने की उम्मीद में पुलिस उसे जिला अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

पवन कुमार के तीन बेटी और दो बेटे हैं। असमय मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी के सामने अब बच्चों के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। बड़ी बेटी की उम्र 11 वर्ष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed