फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died in suspicious circumstances

Agra News: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Sat, 04 Mar 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
young man died in suspicious circumstances
मैनपुरी।
विज्ञापन

फिरोजाबाद से वापस लौटते समय इटावा निवासी एक युवक ने रास्ते में जहरीला पदार्थ खा लिया। चित्रगुप्ता कॉलेज के पास वह अचेत होकर गिर गया तो पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के बाद परिजन आ गए। पंचायतनामा की कार्रवाई करने के बाद परिजन शव को ले गए।
करहल गेट चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक युवक चित्रगुप्ता डिग्री कॉलेज के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसके पास ही एक बाइक भी पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने जेब में मिले कागजात आदि के आधार पर परिजन से संपर्क किया। कुछ देर बाद परिजन आ गए।
विज्ञापन

बताया कि युवक का नाम सूरज (25) निवासी भरथना इटावा है। वह फिरोजाबाद से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। ऐसा किस वजह से किया, इसके बारे में परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। चौकी इंचार्ज रेलवे गेट विपिन तोमर ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण की। परिजन द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर इटावा चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed