फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man Die in crocodile attack at Chambal river bah

युवक को मगरमच्छ ने नदी में खींचा, 'तीसरी मौत' से दहशत में ग्रामीण

Mon, 01 Jul 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 01 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
young man Die in crocodile attack at Chambal river bah
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
बाह में चंबल नदी किनारे गए युवक की मगरमच्छ के हमले में मौत हो गई। बाद में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। इस माह मगरमच्छ के हमले में यह तीसरी मौत है। एक युवक घायल भी हुआ था। इससे लोगों में दहशत है। 
विज्ञापन


राजस्थान-बाह सीमा पर स्थित निहाल गंज का रहने वाला सतीश (45) पुत्र दीनदयाल किसी काम से चंबल किनारे गया था। वहीं उसे मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। खोजबीन के बाद मोरोली के पास से सतीश का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


इससे पहले राजस्थान के सीमा पर ही दो जून को धौलपुर के बर का पुरा गांव का शिवराम पर चंबल में नहाते समय मगरमच्छ ने हमला किया। नदी किनारे खड़े ने मगरमच्छ को पत्थर मारकर शिवराम को मुक्त तो करा लिया पर वह इतना घायल हो चुका था कि अंतत: उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 जून को मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित नगरा के नरेंद्र सिंह को नहाते समय मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। दूसरे दिन उनका शव मिला। इससे पहले 4 जून को दिहौली के गढ़ीपुरा गांव के रामनरेश हमले में घायल हुए थे।

मगरमच्छ के हमले की घटनाओं से नदी किनारे पशुओं को पानी पिलाने ले जाने से चरवाहे डरने लगे हैं। चंबल नदी में इन दिनों मगरमच्छ की हैचिंग (अंडों से बच्चे निकलना) हो रही है।

हैचिंग पीरियड शुरू होने से पहले ही वन विभाग ने तटवर्तीय गांवों के लोगों को आगाह किया था कि इन दिनों नेस्ट (जहां अंडे दिए हों) के पास पशु या मनुष्य के जाने पर मगरमच्छ हमलावर हो जाते हैं। बाह के रेंजर अमित सिसौदिया ने बताया कि ग्रामीणों को सलाह दी गई थी कि नदी किनारे जाने से बचें।                                                                          
     
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed