फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man dead body found hanging from tree

सफाई कर्मी की पीट पीटकर हत्या, गांव के बाहर पेड़ से लटकी मिली लाश

Fri, 22 Jun 2018 05:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 22 Jun 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
young man dead body found hanging from tree
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह को एक सफाईकर्मी का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।       
विज्ञापन

 
गांव चिताइन निवासी प्रदीप कुमार पास के गांव हरचंदपुर में सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात था। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका मिला। उसके सिर तथा शरीर पर चोटों के निशान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद सबूत मिटाने का आरोप

गंगा दशहरा पर स्नान करने के बाद गुजर रहे लोगों ने उसके परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारीजनों के साथ गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष किशनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

उन्होंने ग्रामीणों तथा परिवारीजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया। 

दलित की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने की जानकरी होते ही एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों तथा परिवार के लोगों से अलग-अलग पूछताछ की। 

घर में मिले खून के धब्बे

फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। मृतक के घर में कई जगह-जगह खून फैला मिला। बाथरूम में खून से सना कपड़ा मिला। चारपाई, जमीन, दीवारों पर भी खून के निशान पाए गए। 

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी मंजू देवी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed