फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man cut his throat with blade in love affair in mathura

प्यार में खूनी खेल: प्रेम प्रंसग में युवक ने ब्लेड से काटा अपना गला, युवती पर भी किया हमला

Mon, 26 Sep 2022 01:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Sep 2022 01:25 PM IST
सार

युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक जबरन उनकी बेटी से शादी करना चाहता है। जब उसने मना कर दिया तो युवती पर हमला कर अपना गला काट लिया। 

विज्ञापन
young man cut his throat with blade in love affair in mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा के मांट क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के मामले में युवक पड़ोसी के घर में लहूलुहान हालत में मिला। उसके गले पर ब्लेड से कटे का निशान था। परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। युवक और युवती के परिजन ने एक-दूसरे पर ब्लेड मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। युवती के परिजन ने थाना मांट में तहरीर दी है।

विज्ञापन

गले से बह रहा था खून 

सोमवार को थाना मांट क्षेत्र के एक गांव में युवक लहूलुहान हालत में पड़ोसी के मकान में पड़ा मिला। उसके गले से खून बह रहा था। आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने ब्लेड मारकर गला काटा है। जब युवक के परिजन को पता चला तो वे उसे मांट सीएचसी ले गए, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवती के पिता का आरोप है युवक पुत्री को जबरन शादी करने के लिए घर से ले जा रहा था। जब विरोध किया तो स्वयं ने ब्लेड से गला काट लिया। 

विज्ञापन


युवक ने युवती पर भी हमला कर घायल कर दिया था। युवक के परिजन ने बताया कि उनके पुत्र को घर के बाहर से खींचकर ले गए और ब्लेड से गला काट दिया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि युवती ने छेड़छाड़ एवं घर में घुसकर मारपीट करने की तहरीर दी है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही दिखी

इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद पुलिस ने अभी तक मौका मुआयना नहीं किया है जबकि घटनास्थल पर ब्लेड पड़ा है। युवती का केवल चिकित्सीय परीक्षण कराया है। युवक की मां का आरोप है कि उसके पुत्र को ब्लेड मारकर घायल किया है। पुलिस का कहना है कि युवक की ओर से तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।



Agra: चरवाहे चरा रहे थे बकरी, तभी खेतों से निकला विशालकाय अजगर, हुआ कुछ ऐसा कि कांप गया कलेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed