{"_id":"5b6d9d774f1c1bb8538b7e54","slug":"young-man-create-drama-on-road-video-goes-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुद को भाजपा नेता बताकर बोला- एसपी का भाई हूं, बीच सड़क पर पुलिस को धमकाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को भाजपा नेता बताकर बोला- एसपी का भाई हूं, बीच सड़क पर पुलिस को धमकाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को धमकाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी होने पर पुलिसकर्मियों ने युवक को रोका तो उसने हंगामा खड़ा कर दिया। युवक एसपी को अपना भाई बताकर पुलिसकर्मियों को धमकाने लगा।
बीच सड़क पर हंगामा होता देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने युवक के इस पूरे ड्रामे का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई।
यह वीडियो चार अगस्त का है। करहल थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी गौरव यादव कार से मैनपुरी आ रहा था। करहल थाने के सामने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया।

Trending Videos
बीच सड़क पर हंगामा
कार के शीशों पर चढ़ी काली फिल्म को पुलिसकर्मी उतारने लगे तो युवक ने थाने के सामने ही हंगामा शुरू कर दिया। युवक ने मैनपुरी एसपी अजय शंकर राय को अपना भाई बता दिया।
पुलिसकर्मियों पर रौब दिलाते हुए युवक ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए कहा कि वो एसपी का रिश्तेदार है। एसपी उसे अपना भाई मानते हैं। उसी ने एसपी का ट्रांसफर मैनपुरी कराया है।
बिना कार्रवाई के युवक को छोड़ा
थाने के बाहर जमा पुलिसकर्मी उसकी धमकी में आ गई। पुलिस ने युवक को बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया। गुरुवार को युवक के हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है।
थानाध्यक्ष करहल ओम हरि बाजपेई ने बताया कि युवक की कार से काली फिल्म उतरवा दी गई थी। कार्रवाई के नाम पर वो चुप्पी
साध गए। वहीं एसपी ने दो टूक शब्दों में कहा कि वो युवक को जानते तक नहीं हैं। भाजपा नेताओं ने भी कहा कि युवक पार्टी में कोई
पदाधिकारी नहीं है।