फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man could not control himself in strong flow of drain no clue was found even after two days

Agra News: नाले के तेज बहाव में खुद को संभाल न सका युवक, दो दिन बाद भी नहीं लगा सुराग; परिजनों में आक्रोश

Thu, 05 Sep 2024 10:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 10:36 PM IST
सार

आगरा के मंटोला नाले में पानी के तेज बहाव में युवक बह गया। दो दिन बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है, जिसके चलते परिवार के लोगों में आक्रोश है। परिजनों ने लोगों के साथ मिलकर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
young man could not control himself in strong flow of drain no clue was found even after two days
रवि के परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मंटोला स्थित नाले में दो दिन पहले तेज बहाव में बहे रवि माहाैर (30) का पता नहीं चलने पर बृहस्पतिवार की दोपहर परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने आगरा किला के सामने जाम लगाया। पुलिस और नगर निगम की टीम पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। पोकलेन मशीन से सिल्ट निकलवाना शुरू करने पर शांत हुए। इससे करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस का कहना है कि पत्नी से विवाद के बाद पति नाले में कूद गया था।
विज्ञापन




 

नाला मंटोला की रहने वाली नीलम ने बुधवार दोपहर को पुलिस से शिकायत की थी। बताया कि वह दो दिन से मायके में है। पति रवि मंगलवार रात को घर आए। रात 2 बजे तेज बारिश की वजह से गली में पानी भरा था। नाला भी ओवरफ्लो था। तेज बहाव की वजह से पति नाले में बह गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंटोला पुलिस ने बताया कि रवि कंगाला पाड़ा का निवासी है। पत्नी मायके दो बच्चों के साथ आई थी। मंगलवार रात 11:30 बजे रवि पत्नी के पास आया। कहने लगा बच्चों को लेकर जाएगा। रात होने की वजह से पत्नी ने मना कर दिया। इस पर वो विवाद करने लगा। उसके नहीं मानने पर दंपती थाने आ गए।


 
विज्ञापन

घर से निकले और लगा दी छलांग
पत्नी ने पुलिस को बताया कि थाने में मामला शांत होने पर वह घर आ गई। पति भी पीछे से आ गए। वह घर के पास स्थित नाले की दीवार पर लेट गए। बारिश होने पर वह उन्हें घर के अंदर लाई, कपड़े बदलवाए। अचानक पति घर से निकले और उन्होंने नाले में छलांग लगा दी। बस्ती के लोगों ने उसे बताया। पानी का बहाव तेज होने से बह गए।

 

आगरा किला के सामने किया हंगामा
पुलिस ने नाला मंटोला और महावीर नाले में रवि की तलाश कराई। कचरे को बाहर निकलवाया गया। आगरा किला तक चेक किया गया। मगर, कोई पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार दोपहर को ढाई बजे रवि के परिजन आक्रोशित हो गए। हंगामा करने लगे। आगरा किला के सामने जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि तलाश में लापरवाही की जा रही है। रवि के घरवाले भी आ गए। वह भी बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर करने लगे। बाद में नगर निगम ने पोकलेन मशीन मंगवाई। मशीन से सिल्ट निकाला जाने लगा। इस पर परिजन माने और एक घंटे बाद जाम खुल सका। थाना प्रभारी ने बताया कि रवि ने पत्नी से विवाद के बाद नाले में छलांग लगाई थी। उसकी तलाश की जा रही है। उधर, पति का पता नहीं चलने स पत्नी का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed