{"_id":"6215227dc5616358cf105504","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-mainpuri-news-agr525137484","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा, मैनपुरी। कस्बे में किराए पर रह रहे एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार को पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।
कन्नौज जनपद के कस्बा छिबरामऊ के मोहल्ला बजरिया निवासी अंशू वर्मा (35) चार साल से कुसमरा निवासी राकेश वर्मा के मकान में किराए पर रह रहा था। वह कसबे के ही प्रदीप सुनार की दुकान पर कारीगरी था। सोमवार की शाम वह छिबरामऊ से कुसमरा आया था। मंगलवार की सुबह मकान का दरवाजा नहीं खुलने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार व चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। सूचना पर अंशू के पजिरन भी कुसमरा पहुंच गए। मृतक की पत्नी कोमल का रो रोकर बुरा हाल है। अंशू के चार साल की बेटी मन्नत तथा दो वर्ष का बेटा शिवाय है। मृतक के परिजन ने तीन लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।