{"_id":"687cb0d4a1db127824088a2b","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-agra-2025-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मना करने पर भी मायके गई पत्नी...फंदे से लटक गया पति, परिवार में मचा कोहराम; चार महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मना करने पर भी मायके गई पत्नी...फंदे से लटक गया पति, परिवार में मचा कोहराम; चार महीने पहले हुई थी शादी
Sun, 20 Jul 2025 02:33 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:33 PM IST
सार
आगरा में पत्नी के मायके जाने से आहत होकर पति ने जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। चार महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी।
विज्ञापन
घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला गड़रिया में रविवार सुबह 22 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
फतेहाबाद के गांव नगला गड़रिया निवासी राधेश्याम ने बताया कि शनिवार की शाम बेटा बॉबी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। रविवार सुबह करीब साढ़े नाै बजे नातिनी मीनू जब उसे खाना खाने के लिए छत पर बुलाने गई तो बॉबी का शव पंखे की कुंडी से लटका हुआ था। उसकी चीखपुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि बॉबी की शादी करीब चार माह पूर्व इटावा जनपद के भदान गांव की खुशबू के साथ हुई थी। शनिवार दोपहर को पत्नी अपने चाचा के लड़के के साथ मायके चली गई थी। परिवार का कहना है कि बॉबी के मना करने के बाद भी पत्नी अपने मायके चली गई थी, जिससे बॉबी परेशान था।
आशंका जताई जा रही है कि पत्नी के व्यवहार से आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। बॉबी तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और हलवाई का काम करता था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।