{"_id":"654e11c266e12948be01cbf4","slug":"young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-angry-family-members-created-ruckus-at-police-post-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: दरोगा की प्रताड़ना से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर दी जान, आक्रोशित परिजनों ने पुलिस चौकी पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: दरोगा की प्रताड़ना से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर दी जान, आक्रोशित परिजनों ने पुलिस चौकी पर किया हंगामा
Fri, 10 Nov 2023 04:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Nov 2023 04:49 PM IST
सार
दरोगा पर चौकी पर ले जाकर पीटने और रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
mainpuri news
- फोटो : mainpuri news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव में यूपी पुलिस के दरोगा की प्रताड़ना से तंग युवक ने आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने युवक का शव पुलिस चौकी पर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि दरोगा ने चौकी पर ले जाकर युवक की पिटाई की थी, इसके बाद रुपये लेकर छोड़ा था। कार्रवाई काआश्वासन मिलने के बाद शाम को परिजन अंतिम संस्कार करने पर राजी हो गए। एसपी ने आरोपों की जांच की बात कही है।
थाना क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा निवासी अहमद रजा उर्फ सल्लू ने बृहस्पतिवार की शाम गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल ले गए थे। उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को परिजन ने अहमद का शव आलीपुर खेड़ा चौकी के बाहर रख कर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव सुनील कुमार मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने आरोप लगाया कि चौकी पर तैनात दरोगा की प्रताड़ना से तंग आकर ही अहमद ने खुदकुशी कर ली। मृतक की बहन शहनाज, पिता मोहम्मद गनी ने बताया कि 16 जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर चौकी पर रखा। उस पर तमंचा बरामद दिखाया गया। उसकी पिटाई की गई और दरोगा ने 60 हजार रुपये लेने के बाद थाने भेजा। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। सात नवंबर को अहमद वैन खड़ी कर घर आ रहा था। तभी चौकी इंचार्ज ने फिर गिरफ्तार कर लिया और चौकी पर ले जाकर पीटा।
विज्ञापन
आरोप है कि उसे काफी टॉर्चर किया गया। छोड़ने के लिए फिर से रुपये मांगे गए। दरोगा की प्रताड़ना से तंग आकर अहमद ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को चौकी से हटवाने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ ने गांव पहुंचकर परिजनों से बात की। उन्हें भरोसा दिलाया कि जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। इस दौरान गांव में पुलिस बल मौजूद रहा।
एसपी मैनपुरी विनोद कुमार ने बताया कि लव जेहाद के एक मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, उनकी गंभीरता से जांच की जाएगी। सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।