फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man committed suicide after could not raise settlement amount with wife in etah

Etah News: पत्नी से समझौते के 1.25 लाख रुपये नहीं जुटा पाया पति, कर ली आत्महत्या

Thu, 30 Jun 2022 06:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jun 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
young man committed suicide after could not raise settlement amount with wife in etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एटा के बागवाला थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के मुताबिक पत्नी छोड़ गई थी, जिसके न आने पर युवक ने दूसरी शादी कर ली। बाद में पंचायत हुई और पहली पत्नी के परिजन से 1.25 लाख रुपये में समझौता हुआ। बृहस्पतिवार को यह रकम देनी थी, जिसे युवक नहीं जुटा सका। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


गांव के मोहरपाल के मुताबिक उनके 28 वर्षीय पुत्र देवेंद्र की शादी पांच साल पहले कासगंज के गांव नाथपुर की युवती से हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी देवेंद्र पर मायके में रहने के लिए दबाव बनाने लगी। इसके लिए देवेंद्र तैयार नहीं था। करीब तीन साल पहले वह मायके गई और लौटकर नहीं आई। उसके न आने पर देवेंद्र ने करीब तीन माह पूर्व बनारस की एक लड़की से दूसरी शादी कर ली। 

विज्ञापन

एक महीने पहले हुई थी पंचायत

दूसरी शादी की जानकारी होने पर पहली पत्नी अपने मायकेवालों के साथ आ गई और थाने में प्रार्थनापत्र दे दिया। एक माह पहले मई में रिश्तेदारों की पंचायत हुई। समझौते के रूप में तय हुआ कि देवेंद्र अपनी पहली पत्नी को 1.25 लाख रुपये 30 जून को देगा। लेकिन इससे पहले ही 21 जून को उसके परिजन आ गए और रुपयों के लिए दबाव बनाने लगे। रुपये न देने पर सभी को फंसाने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता ने बताया कि हम सभी मजदूरी कर भरण-पोषण करते हैं। इतनी बड़ी रकम का इंतजाम नहीं हो सका। जिसके चलते देवेंद्र ने बुधवार की शाम घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सीओ सिटी कालू सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक युवक समझौते को लेकर मानसिक दबाव में था। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दी है। परिजनों की ओर से किसी तरह की कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed