{"_id":"63df95582dc5bd72cb5383ce","slug":"young-man-committed-suicide-after-being-cut-off-from-train-due-to-dispute-with-the-family-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: घरवालों से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: घरवालों से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
Sun, 05 Feb 2023 05:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 05 Feb 2023 05:09 PM IST
सार
थानाध्यक्ष मक्खनपुर बैजनाथ सिंह का कहना है कि युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के मक्खनपुर में परिजनों से विवाद होने पर युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शव किरथरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शव के पास पड़े मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी बाबू (23) का परिजनों से किसी बात को लेकर शनिवार रात विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से निकल गया। परिजन उसकी खोजबीन करते रहे। लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं लगा। गांव किरथरा के लोग रविवार सुबह रेलवे लाइन के पास पहुंचे तो युवक का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा देखा। युवक का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
सूचना पर मक्खनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो कुछ दूरी पर एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। युवक के फोन से पुलिस ने संपर्क किया और युवक के शव के बारे में सूचना दी। युवक का शव बरामद होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान बाबू के रुप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष मक्खनपुर बैजनाथ सिंह का कहना है कि युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया है। परिजनों से विवाद होने से युवक घर से निकला था।