{"_id":"5ee4ac888ebc3e42cd2162aa","slug":"young-man-commits-suicide-by-jumping-from-bridge-into-yamuna-river-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: युवक ने जवाहर पुल से यमुना में कूदकर दी जान, गोताखोरों ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: युवक ने जवाहर पुल से यमुना में कूदकर दी जान, गोताखोरों ने निकाला शव
Sat, 13 Jun 2020 05:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Jun 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
suicide crime
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में शनिवार की सुबह एक युवक ने जवाहर पुल से यमुना नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में गृह क्लेश की बात सामने आई है। घटना की जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना हरीपर्वत क्षेत्र के रतनपुरा निवासी मुकेश कुमार मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह वो घर से बिना बताए निकल गया। पुल पर जाकर यमुना में छलांग लगा दी। इस दौरान कुछ लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ट्यूबवेल की कोठरी में लटके मिले दो दोस्तों के शव, 'दोस्ती' का विरोध कर रहे थे परिवारवाले
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोपहर तकरीबन बजे उसका शव निकाल लिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने गृह क्लेश में यह कदम उठाने की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है।