आगरा: युवक ने जवाहर पुल से यमुना में कूदकर दी जान, गोताखोरों ने निकाला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शनिवार की सुबह एक युवक ने जवाहर पुल से यमुना नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में गृह क्लेश की बात सामने आई है। घटना की जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना हरीपर्वत क्षेत्र के रतनपुरा निवासी मुकेश कुमार मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह वो घर से बिना बताए निकल गया। पुल पर जाकर यमुना में छलांग लगा दी। इस दौरान कुछ लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: ट्यूबवेल की कोठरी में लटके मिले दो दोस्तों के शव, 'दोस्ती' का विरोध कर रहे थे परिवारवाले
पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोपहर तकरीबन बजे उसका शव निकाल लिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने गृह क्लेश में यह कदम उठाने की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है।