फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man commits suicide by hanging in factory in Agra

Agra: फैक्टरी में नेपाल के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भाई के पास आया था इलाज कराने

Wed, 06 Jul 2022 12:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Jul 2022 12:55 PM IST
सार

नेपाल का रहने वाला युवक टीबी का मरीज था। वह यहां अपने भाई के पास आया था। बुधवार की सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging in factory in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में कर्मचारी के भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या कारण पता कर रही है। थाना सिकंदरा पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। इस पर पुलिस पहुंच गई। घटना सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित पॉलिकेम इंडिया लिमिटेड के परिसर में हुई थी। मृतक का शव कमरे के अंदर लटका मिला। 
विज्ञापन


कमरे का दरवाजा बाहर से खुला था। परिवार के लोग भी मौजूद थे। मृतक कबीराज पुत्र मन बहादुर (उम्र 45 वर्ष) है। वह मूलरूप से नेपाल का रहने वाला था। वह टीबी की बीमारी से पीड़ित था। चार महीने पहले अपने भाई लाल बहादुर, जो कि इस फैक्टरी में काम करता है, उसके पास इलाज के लिए आया था। पुलिस का कहना है कि मामला खुदकुशी का लग रहा है। आत्महत्या का पुलिस पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed