फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man clashed with constable during vehicle checking broke buttons of uniform

दबंगई: बेटे के चालान पर सिपाही से भिड़ा पिता, वर्दी के तोड़ दिए बटन; छीन कर फेंक दिए सरकारी कागज

Fri, 22 Sep 2023 11:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Sep 2023 11:34 AM IST
सार

सिपाही ने बाइक सवार को रोक लिया। उससे बाइक के कागज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। इस पर चालान कर दिया गया। इससे भड़के युवक ने सिपाही पर अपना गुस्सा उतारा। 

विज्ञापन
young man clashed with constable during vehicle checking broke buttons of uniform
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बिना हेलमेट बेटे का चालान काटने पर उसका पिता सिपाही से भिड़ गया। गिरेबान पकड़ लिया। हाथापाई की। खुद को किसान नेता बताकर हंगामे की धमकी दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना सुमनेश विकल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 8 बजे 80 फुटा मार्ग, कालिंदी विहार में पुलिस चेकिंग कर रही थी। दरोगा प्रवीन कुमार और सिपाही नितेश के साथ अन्य पुलिसकर्मी थे। तभी एक बाइक सवार को रोका गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। उसका चालान कर दिया। चेकिंग के बाद फोर्स चला गया। सिपाही नितेश वहीं रुक गए। तभी बाइक सवार का पिता पहुंच गया। उन्होंने अपना नाम मुकेश यादव बताया। कहा कि वो किसान नेता है। बेटा घर के पास ही तो गया था। इसमें हेलमेट क्यों लगाता। पुलिस ने चालान क्यों काटा? उन्होंने कहा कि अभी संगठन के सदस्यों को बुला लेगा।
विज्ञापन


सिपाही का आरोप है कि उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने गिरेबान पकड़ लिया। वर्दी के बटन टूट गए। हंगामा होता देखकर लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। मामले में दरोगा प्रवीन कुमार की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में केस लिखा गया। शनिवार को आरोपी मुकेश को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed