{"_id":"5b2bd50a4f1c1b6c4d8b7dd3","slug":"young-man-cheat-with-delhi-s-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिसके लिए पति छोड़ा, उसने दिया धोखा तो दिल्ली की युवती ने उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसके लिए पति छोड़ा, उसने दिया धोखा तो दिल्ली की युवती ने उठाया ये कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के बाह पहुंची दिल्ली की युवती अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब छोड़कर यहां चला आया।
युवक के परिजनों ने उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया है। जानकारी मिलने पर वो बाह आ गई। मामला थाने पहुंचने और युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बाह के एक गांव का रहने वाला युवक दिल्ली के छतरपुर इलाके में कैंटीन में काम करता था। जहां उसके प्रेम संबंध वहां की रहने वाली युवती से हो गए। युवती अपने पति से तलाक लेकर इस युवक के साथ रह रही थी।

प्रेमी का रिश्ता दूसरी लड़की से तय
आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। बकौल युवती एक महीने पहले उनके रिश्ते के बारे में परिजनों को पता चला तो वे युवक को घर ले आए। युवक का रिश्ता तय कर दिया गया है।
इसकी भनक लगते ही युवती गुरुवार को थाना बाह पहुंच गई। उसने युवक के साथ पत्नी के रूप में रहने और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की बात कही।
युवक के साथ शादी की जिद पर अड़ी युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए उठा लिया है। युवक के सामने भी युवती शादी की जिद छोड़ने को तैयार नहीं थी।